चंदला: चंदला बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा पलटने से चालक घायल
मिली जानकारी के अनुसार चंदला बस स्टैंड के पास सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे गहरावन निवासी रामसूजन पुत्र रामनाथ जब सवारी लेकर के बस स्टैंड पहुंचा था जहां से सवारी उतार कर जब वह वापस निकल रहा था उसी समय बस स्टैंड के पास ही ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक के पैर में चोट आई है जिसे चंदला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया