शहर के जिला अस्पताल चौराहा सहित अन्य जगहों पर बारिश थमते ही सड़क की मरम्मत में जुटी नगर पालिका, ईओ स्वर्ण सिंघ ने खुद संभाली कमान दिया बयान
रायबरेली। शनिवार 5 सितंबर 2026 को बारिश कम होते ही नगर पालिका प्रशासन ने शहर की खराब सड़कों की मरम्मत का काम तेज कर दिया। करीब दोपहर एक बजे नगर क्षेत्र में जिला अस्पताल चौराहे से लेकर सुपर मार्केट स्थित रिफॉर्म क्लब के सामने तक बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़क पर बने गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कराया गया। लंबे समय से जलभराव के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते थे। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता था। बारिश कम होते ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने मौके पर पहुंचकर खुद मोर्चा संभाला और कर्म�