मनकापुर: सोनबरसा गांव निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग की मधुमक्खियों के काटने से हुई मौत
Mankapur, Gonda | Mar 19, 2024 सोमवार की शाम को राम आधार अपने घर के पीछे शौंच के लिए गया थे। उसी जगह झाड़ में मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। इस बीच मधुमखियों ने उनपर हमला बोल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब देर शाम तक राम आधार घर नही लौटे तब परिजन ढूंढते हुए घर के पीछे पहुंचे तो वह खेत मे मृत पड़े मिले। मृतक के बड़े बेटे रामानन्द मौर्य ने बताया कि मंगलवार को दाह संस्कार किया गया है।