मनकापुर: मनकापुर पुलिस ने दहेज हत्या के 3 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Mar 18, 2024 16.03.2024 को वादी ने तहरीर दिया कि उनकी लडकी की शादी सिसई भीखपुर के सूरज के साथ हुई थी। जिसको ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ था। CO द्वारा की गयी विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त सूरज, बिफई व चन्दा देवी को सोमवार को जिगना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।