मनकापुर: मोतीगंज पुलिस ने षडयंत्र के तहत हत्या करने के अभियुक्त के विरुद्ध 82 CRPC का नोटिस चस्पा कराकर कराई मुनादी
Mankapur, Gonda | Mar 18, 2024 SP विनीत जायसवाल ने लोकसभा चुनाव व आगामी त्योहरों के दृष्टिगत अपराध की रोकथाम व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु, चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने षडयंत्र के तहत हत्या करने के वांछित बबलू सिंह उर्फ अखिलेश कुमार सिंह निवासी बिरवा बभनी के विरुद्ध न्यायालय से प्राप्त 82 CRPC का नोटिस अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा किया व डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई है।