मनकापुर: मनकापुर स्थित अपने आवास पर सांसद ने अखिलेश यादव के बयान "80 हराओ, भाजपा हटाओ" पर साधा निशाना
Mankapur, Gonda | Mar 19, 2024 BJP सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने अखिलेश यादव के, 80 हराओ BJP हटाओ के नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि, जो देश बचाने की बात कर रहे हैं वो और उनके पिता स्व.मुलायम सिंह को हमारे उत्तर प्रदेश की जनता ने कई बार CM के गद्दी पर बैठाया है। देश बचाओ की बात तो छोड़िए यहां का आम नागरिक नहीं बचा इन लोगों के शासनकाल में पूरा प्रदेश गुंडों और माफियाओं के हवाले हो गया था।