मनकापुर: रंगदारी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर खोडारे पुलिस ने धारा 82 का नोटिस चस्पा कर कराई मुनादी
Mankapur, Gonda | Mar 19, 2024 खोड़ारे पुलिस ने मंगलवार को कोल्हुई गरीब मजरा रघुनंदनपुर निवासी इरफान रंगदारी के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अभियुक्त के घर धारा 82 की नोटिस चस्पा कर,गांव में डुग्गी पिटवाकर मुनादी किया है। SI दिनेश राय ने बताया कि नोटिस चस्पा होने के बाद भी अभियुक्त ने सरेंडर नहीं किया तो धारा 83 के तहत कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।