मनकापुर: वीरपुर गाँव में सरकारी कोटे की दुकान पर राशन लेने के विवाद में विपक्षियों ने युवक को पीटा, केस दर्ज
Mankapur, Gonda | Mar 19, 2024 वीरपुर निवासी मोहम्मद फारूक द्वारा छपिया थाने में दर्ज कराए गए केस में कहा गया कि उसका बेटा राशन लेने के लिए कोटेदार की दुकान पर गया हुआ था। कोटेदार द्वारा एक कार्ड पर 3 किलो राशन कम दिया गया। जब मेरे बेटे ने यूनिट के अनुसार राशन की मांग की तो मेरे बेटे को विपक्षी नंद श्याम, शिवम व शुभम ने मारा पीटा और वहां से भगा दिया।