नामकुम: चैम्बर भवन में विधि-विधान से हुई श्री गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा, सुख-समृद्धि की कामना
Namkum, Ranchi | Nov 8, 2026 चैम्बर भवन में विधि-विधान से रविवार दोपहर करीब दो बजे श्री गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा हुई और सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान दौरान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा संपन्न हुई और मौजूद लोगों ने भगवान गणेश और मां लक्ष्मी से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं इस मौके पर प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलने की प्रार्थना की गई।