जमुई: जमुई व्यवसायी संघ की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, संगठन को मजबूत करने के लिए क्षेत्रवार कमेटियां गठित होंगी
Jamui, Jamui | Apr 8, 2026 महाराजगंज स्थित संघ कार्यालय में बुधवार 4 बजे को जमुई व्यवसायी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक संघ के अध्यक्ष और महासचिव की मौजूदगी में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि पूरे व्यावसायिक क्षेत्र को चार भागों में विभाजित किया जाएगा।