मंझनपुर: सेलरहा पश्चिम के पास पिकअप सवार ने अचानक मारा ब्रेक, अनियंत्रित होकर पलटा ईंट लदा ट्रैक्टर, तीन लोग हुए जख्मी
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पतौना गांव स्थित ईंट भट्ठे से गुरुवार शाम लगभग 4 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लादकर उतारने गरई जा रहा था। सेलरहा पश्चिम के पास उसके आगे चल रही पिकअप के चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गया। हादसे में उस पर सवार दिनेश कुमार चालक, चंदन व उसका भाई तिलक घायल हुआ है।