चूरू: प्राचीन बद्रीनारायण मंदिर में शिव पुराण व रुद्राक्ष महोत्सव का शुभारंभ, विशाल कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
Churu, Churu | Aug 13, 2026 चूरू के प्राचीन बद्रीनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय शिव पुराण एवं रुद्राक्ष महोत्सव का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गढ़ गोपालजी मंदिर से निकाली गई विशाल कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में सहभागिता