गुना नगर: कोल्हू पुरा में बच्चे के जन्मदिन पर पति-पत्नी पर पड़ोसी ने की मारपीट, मामला दर्ज
गुना में कोतवाली थाना के कोल्हू पुरा में फरियादी विक्की कोरी ने मारपीट के आरोप लगाए है। 23 अप्रैल को जिला अस्पताल में कहा, 22 अप्रैल को बेटे के जन्मदिन कार्यक्रम के बाद रात 11 बजे के लगभग बाहर बैठा था। पड़ोसी ने अचानक गालियां दी, लट्ठ दे मारा, बचाने आई पत्नी में पत्थर दे मारा। दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।