गोरखपुर: गोरखपुर में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की करोड़ों की संपत्ति जब्त की
गोरखपुर में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है।रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रहने वाले अभियुक्त अनुराग सिंह पर आरोप है कि उसने गैंग बनाकर अनैतिक गतिविधियों के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित की थी।जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गीता वाटिका स्थित “होटल फ्लाई इन 2”को जब्त किया