थावे: कबिलासपुर गांव में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी थावे थाना प्रभारी ने दी।