थावे: थावे जंक्शन का वाराणसी रेल मंडल के डीआरएम ने किया निरीक्षण, कई निर्देश दिए, जब्त वाहनों को हटाने का होगा कार्य
थावे जंक्शन पर हो रहे अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत विकास कार्यों का निरीक्षण वाराणसी रेलमंडल के डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को किया। थावे जंक्शन पर उन्होंने स्टेशन पैनल, रिले रूम,आई पी एस रूम, प्वाइंट्स क्रासिंग, चाबी हस्तांतरण, अनुरक्षण पंजिका, निरस्तीकरण काउंटर एवं रजिस्टर आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।