थावे: चनावे गांव के पास बारात का स्वागत कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की बहन की बरात आई थी। जिसका स्वागत करने के लिए युवक सड़क के किनारे खड़े थे। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक जख्मी हो गए। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस मामले की मामले की जांच में जुट गई हैं।