थावे: थावे प्रखंड कार्यालय में बीएलओ को प्रशिक्षण, मतदाता सूची में नाम जोड़ने सहित कई बिंदुओं पर दिए गए निर्देश
थावे प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड के बीएलओ के दूसरे बैच को प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय प्रकाश राय ने बताया कि भाग संख्या 291 से 332 तक कुल 40 बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने, दोहरी प्रविष्टि हटाने, प्रविष्टि में सुधार करना, ईपिक कार्ड को बनवाना का निर्देश दिया गया।