आज दिनांक 05.06.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में पुलिस ऑफिस सभागार कानपुर नगर में सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के अंतर्गत शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए जाने के उद्देश्य से ऑटो , टेम्पो व ई-रिक्शा चालक एवं उनके यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि ई-रिक्शा, ई-ऑटो, टेम्पो आदि सार्वजनिक वाहनों को चौराहों एवं तिराहों से कम से कम 100 मीटर की दूरी पर ही सवारी को बैठाया व उतारा जाए , जिससे चौराहों / तिराहों पर अनावश्यक वाहन जमाव एवं यातायात बाधा को रोका जा सके।
बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई तथा नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। ऑटो व ई-रिक्शा यूनियन पदाधिकारियों द्वारा भी यातायात सुधार हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन पर सकारात्मक चर्चा की गई।
बैठक में नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर यातायात श्री आर०के० तिवारी , सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री मनोज कुमार सिंह व ऑटो एवं ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
@Uppolice
@kanpurtraffic