पाकुड़: उपायुक्त ने पाकुड़ बस स्टैंड स्थित आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया
Pakaur, Pakur | Dec 2, 2025 उपायुक्त मनीष कुमार ने नगर परिषद, पाकुड़ द्वारा बस स्टैंड परिसर में संचालित आश्रय गृह का मंगलवार शाम 5 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रयविहीन एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। नगर परिषद, प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी ने उपायुक्त को अवगत कराया .