रानीगंज: पटहटिया कला गांव में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया कला गांव में पत्नी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी अजय यादव (46) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खून और बाल लगे पत्थर के टुकड़े समेत मृतका और आरोपी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक, 17 अक्तूबर को मृतका के भाई ने तहरीर देकर हत्या कर साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाया था। इस पर