जमुई: कटौना में गेहूमन सांप ने घर में एक व्यक्ति को डंसा, परिवार वालों ने सांप को मारकर सदर अस्पताल लाया
Jamui, Jamui | Apr 10, 2026 कटौना गांव में गुरुवार की देर रात 10:00 बजे गेहूमन सांप ने 55 वर्षीय रजनीश कुमार सिंह को डंस लिया। परिवार के सदस्यों द्वारा फौरन सांप के डंसने वाले स्थान पर कट लगाया यानि घरेलू उपचार करवाया और सदर अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही डॉक्टर को इलाज में किसी प्रकार की परेशांनी न हो इसके लिए गेहूमन सांप को भी मारकर सदर अस्पताल लाया गया।