इंदौर: एमडी ड्रग्स मामले में क्राइम ब्रांच ने खजराना से एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, पहले आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
Indore, Indore | Apr 2, 2025 इंदौर क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ लियाकत नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में लियाकत ने बताया कि यह ड्रग्स पप्पू कुरैशी नामक युवक से ली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए पप्पू कुरैशी को भी गिरफ्तार किया है। जो राजस्थान से ड्रग्स लाकर इंदौर में सप्लाई करता था। जिसपर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।