इंदौर: नेमावर ब्रिज पर कार हादसा: युवती की मौत, युवक घायल, सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Indore, Indore | Apr 2, 2025 इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में नेमावर ब्रिज पर एक अनियंत्रित कार फुटपाथ से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया। युवती मुंबई की रहने वाली बताई जा रही है, और वह लंबे समय से इस युवक के साथ इंदौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। हादसा उस समय हुआ जब दोनों ब्रिज से गुजर रहे थे।