इंदौर: सराफा चाट चौपाटी पर विवाद के चलते सराफा पुलिस ने सावधानी बरती, मुनादी और येलो मार्किंग का अभियान शुरू किया
Indore, Indore | Apr 2, 2025 इंदौर के प्रसिद्ध सराफा चाट चौपाटी पर हाल ही में एक ग्राहक और दुकानदार के बीच हुई मारपीट का वायरल वीडियो शहर में चर्चा का विषय बन गया था। जिसमें थाना प्रभारी ने इलाके में मुनादी करवाई है, जिसमें यह संदेश दिया जा रहा है कि किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए। जिसके लिए अब चौपाटी में पुलिस टीम की लगातार गस्त रहेगी, ताकि निगरानी हो।