इंदौर: गैस फिलिंग के दौरान मुसाखेड़ी में सिलेंडर फटने से हुआ हादसा, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज
Indore, Indore | Apr 2, 2025 इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मुसाखेड़ी इलाके में एक ही दिन में दो टंकी फटने की घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुसाखेड़ी इलाके में अवैध रूप से गैस टंकियों का भंडारण और गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था, जिसमें यह हादसा हुआ।