सदर: राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पोस्टर पर जूते-चप्पल मारकर जताया विरोध
वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल के खिलाफ जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के पोस्टर पर जूते-चप्पल मारे, पोस्टर फाड़े और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।