बालूमाथ: हीरो शोरूम के पास हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, विरोध में सड़क जाम
बालूमाथ स्थित हीरो शोरूम के पास रविवार की सुबह 5:30 बजे हाईवा वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के बिजरा गांव निवासी सिफारत मियां के 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद साजिद अंसारी के रूप में हुई।जानकारी के अनुसार मृतक बालूमाथ की ओर से जलावन कोयला लेकर बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था कि ईसी दौरान यह घटना घट गई l