ऊना: रॉकफोर्ड स्कूल की छात्राओं ने विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं में तीसरे स्थान पर बनाई जगह
ऊना के रॉकफोर्ड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं ने विधानसभा स्तरीय निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए और प्रतियोगिताओं में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।