हरदोई: हरदोई में 117 गांवो में बाढ़ का पानी,12 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित,डीएम बोले बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव मदद दी जायेगी
Hardoi, Hardoi | Jul 15, 2024 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से जिले की चार तहसील प्रभावित हुई है।शाहाबाद सवायजपुर बिलग्राम और हरदोई इन चारों तहसीलों में कुल 117 गांव प्रभावित हो हुए है।और 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित है।इसके साथ ही 83 स्कूल बंद किये गए है।डीएम ने बताया कि 40 गांवों में बाढ़ राहत केंद्र भी बनाए गए हैं।