हज़ारीबाग: समाहरणालय में बच्चों के खिलाफ अपराधों को पहचानने एवं रिपोर्टिंग हेतु जेएसएलपीएस के जेंडर सीआरपी को किया गया प्रशिक्षित
किशोर न्याय निधि मद से समाहरणालय हजारीबाग में जिला बाल संरक्षण इकाई समाज कल्याण विभाग एवं XISS-UNICEF के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों के खिलाफ अपराधों को पहचानने एवं रिपोर्टिंग हेतु जे. एस.एल.पी.एस के 43 जेंडर सी आरपी का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।