Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image

दो माह का समर्पण, हजारों खिलाड़ियों का जुनून और खेलों का महाकुंभ, भव्य समापन के साथ संपन्न हुआ dJ NatioN Sports Fest 2026 Bushahr Today TV रामपुर बुशहर। पिछले दो महीनों से निरंतर चल रहे dJ NatioN Sports Fest 2026 का भव्य समापन रामपुर के ऐतिहासिक पाटबंगला मैदान में उत्साह, रोमांच और हजारों खेल प्रेमियों की मौजूदगी के बीच संपन्न हुआ। पूरे मैदान में उमड़ी भारी भीड़ इस बात की गवाह बनी कि dJ NatioN द्वारा वर्ष 2024 में शुरू किया गया यह खेल महोत्सव आज केवल रामपुर ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। इस वर्ष आयोजित dJ NatioN Sports Fest 2026 में कुल 18 खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिनमें मैराथन, साइक्लिंग, 100 मीटर, 400 मीटर एवं 1600 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, पावरलिफ्टिंग, आर्म रेसलिंग, स्नूकर, टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल तथा क्रिकेट शामिल रहे। इस खेल महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें केवल हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से भी खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर की पहचान बनाने में सफल रहा। स्पोर्ट्स फेस्ट के अंतिम दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें Love Brothers Spartan ने MW Barog को पराजित कर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम ने ट्रॉफी के साथ 4 लाख की पुरस्कार राशि अपने नाम की। वहीं उपविजेता टीम को 2 लाख नकद राशि और ट्रॉफी से नवाजा गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विकेश चौहान (गिन्नी), चेयरमैन (HIMCON) रहे। उन्होंने पूरे आयोजन की भव्यता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रबंधन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का कार्य करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी dJ NatioN को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। समारोह को और भी यादगार बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय कलाकार ए.सी. भारद्वाज एवं डॉ. संतोष तोशी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने समापन समारोह को एक अविस्मरणीय सांस्कृतिक उत्सव का रूप दे दिया। dJ NatioN के अध्यक्ष रामिद्या साहिल सागर ने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों, स्वयंसेवकों, प्रायोजकों, प्रशासन, पुलिस विभाग, मीडिया एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि dJ NatioN भविष्य में भी “बेहतर बुशहर” के निर्माण और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। dJ NatioN Sports Fest 2026 का सफल आयोजन न केवल खेलों के प्रति लोगों के बढ़ते उत्साह का प्रतीक बना, बल्कि यह भी सिद्ध कर गया कि सामूहिक प्रयास, समर्पण और बेहतर प्रबंधन के बल पर रामपुर राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की मेजबानी करने की पूरी क्षमता रखता है।

Ani, Kullu | Jun 27, 2026