हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर 50 यूपी शराब का कोटा 20 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने पर शराब ठेकेदारों में आक्रोश, दूसरे दिन भी विरोध जारी
जिले में 50 यूपी शराब के कोटे को लेकर शराब ठेकेदारों का विरोध लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। आबकारी विभाग की ओर से 50 यूपी शराब का कोटा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत किए जाने के फैसले के विरोध में शराब ठेकेदारों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।