बागपत: डौला गांव स्थित हाइवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार चौकीदार सहित 2 लोग गंभीर रूप से घायल
Baghpat, Bagpat | Aug 13, 2026 गुरुवार की सुबह करीब साढे 11 बजे बालैनी टोल प्लाजा कर्मचारी मोनू यादव के मुताबिक डौला गांव स्थित हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चौकीदार सहित दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चौकीदार महेंद्र गिरी निवासी बागपत और मोहित निवासी मीतली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने अपने वाहन से दोनों घायलों को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।