भादरा: स्वीकृत रास्ता को लेकर ग्रामीणों ने शिविर में दिया धरना, प्रशासन ने 16 जुलाई को रास्ता खुलवाने का दिया आश्वासन
भादरा, 6 जुलाई। सूरतपुरा में मंजूरशुदा रास्ता खुलवाने को लेकर सोमवार को फिर गतिरोध रहा। काश्तकारों के विरोध से प्रशासन कार्रवाई नहीं कर सका। बाद में हुई वार्ता में प्रशासन ने 16 जुलाई तक पुलिस जाब्ते के साथ रास्ता खुलवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने फिलहाल धरना समाप्त कर चेतावनी दी कि तय समय तक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।