बदायूं: मुंबई की युवती ने बसपा के पूर्व विधायक के बेटे पर यौन शोषण, मारपीट और जहर पिलाने का आरोप लगाया, जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Aug 6, 2026 युवती का आरोप है कि यहां अबुजर खां ने उसे गला दबाकर और जबरन विषाक्त पदार्थ पिलाकर हत्या करने की कोशिश की। जिला अस्पताल में भर्ती युवती की पूरी दास्तां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती जिला अस्पताल में भर्ती है। उसने अपना मेडिकल परीक्षण भी कराया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से कोतवाली पुलिस को पुलिस रिपोर्ट भेजकर सूचना दी गई।