कासगंज: कासगंज के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी का फार्मासिस्ट एवं कर्मचारी संगठनों ने किया सम्मान
कासगंज में शुक्रवार की दोपहर 2 नवागत सीएमओ का डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के संयुक्त मंच ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नवागत सीएमओ का अभिनंदन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की मांग की।