अशोक नगर: अशोकनगर: सेल टावर के नाम पर नाबालिग से 15.49 लाख की ऑनलाइन ठगी, 45 हजार महीने का लालच
अशोकनगर में सेल टावर लगाने का झांसा देकर एक नाबालिग से 15 लाख 49 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने 45 हजार रुपये मासिक किराया और 20 लाख रुपये एडवांस देने का लालच देकर एग्रीमेंट, रजिस्ट्रेशन, वेरिफिकेशन और सर्वे शुल्क के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम जमा करवाई। जब लंबे समय तक टावर नहीं लगा, तब परिवार को ठगी का पता चला।