🚨 बलरामपुर: आम के पेड़ से लटका मिला 70 वर्षीय वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी।🚨
बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा चौकी अंतर्गत बीरपुर गांव में बुधवार सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। खेतों में पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान गंगापुर निवासी राम सागर (70) पुत्र बदल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पिछले करीब एक वर्ष से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Balrampur #बलरामपुर #Laliya #ललिया #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #UttarPradesh #ViralNews #HindiNews #UPNewsBalrampur #अहमदरजा #BalrampurNews #SocialMediaNews
Balrampur, Balrampur | Aug 5, 2026