कोरांव: अपना दल एस विधानसभा इकाई कोरांव की मासिक बैठक में राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अपना दल एस विधानसभा इकाई कोरांव की मासिक बैठक बुधवार को पार्टी के विधानसभा सचिव उमाशंकर सिंह पटेल के आवास पर संपन्न हुई। मासिक बैठक की अध्यक्षता अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष फूलचंद पटेल ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी विधानसभा कोरांव रमाकांत सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को और संगठन को मजबूती की बात कही।