बंजरिया: बंजरिया के कुँआ के जीर्णोद्धार पर ₹33.69 लाख खर्च किए गए, लेकिन आम लोगों को लाभ नहीं मिल रहा
बंजरिया में कुंआ के जीर्णोद्धार के लिए ₹ 33.69 लाख खर्च किए गए,लेकिन आम लोगो को इसका लाभ नही मिल पाया। बता दे कि सरकार जल जीवन हरियाली योजना के तहत प्रखंड के कुंआ का जीर्णोद्धार कराई। लेकिन केवल कुंआ का रंग,रोगन,प्लास्टर व स्लोगन लिख दिया गया। अंदर कुंआ की उड़ाही नही की गई। जिसके कारण अंदर कचरा भरा पड़ा है। जिससे लोगो पारंपरिक तरीके से पानी नही मिल पा रहा है।