अनगड़ा: पति ने पुल से धकेला, महिला पूरी रात टापू पर फंसी रही, सुबह ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
Angara, Ranchi | Sep 28, 2026 अनगड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि पति ने पत्नी को जान से मारने की नीयत से पुल से नीचे धकेल दिया। पुल से गिरने के बाद महिला पानी के बहाव में बहती हुई एक टापू पर जा फंसी और पूरी रात वहीं फंसी रही। बताया गया कि रातभर ठंड और पानी के बीच महिला मदद की आस में टापू पर पड़ी रही। ठंड से उसकी हालत बिगड़ती चली गई और