मुरैना नगर: शहर में कोचिंग चला रहे सरकारी शिक्षकों के खिलाफ प्राइवेट कोचिंग सेंटरों के शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में दिया आवेदन
शहर में कोचिंग चला रहे सरकारी शिक्षकों के खिलाफ प्राइवेट कोचिंग सेंटरों के शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में आवेदन देकर बताया है कि गिफ्ट और अन्य चीजों का प्रलोभन देकर कोचिंग पर बुलाया जाता है।शहर में सरकारी शिक्षकों द्वारा निजी कोचिंग संचालित किए जाने और स्कूलों में समय पर बच्चों को पढ़ाई नहीं कराने के आरोपों को लेकर मंगलवार को आवेदन दिया गया है।