टाटीझरिया: 'साहब! हमें घूंट भर साफ पानी दे दो': 'गरमरा' में प्यास से बेहाल लोग, इंसान और जानवर एक ही गड्ढे से पीते हैं पानी
आजादी को मुंह चिढ़ाती 'गरमरा' की प्यास: जहां इंसान और जानवर एक ही गड्ढे से पीते हैं पानी। शोपीस बनी जलमीनार, फूटी किस्मत सा हांफते चापाकल, जंगल के मुहाने पर बने चुआं (गड्ढे) के भरोसे 250 की आबादी। आजादी के सात दशक बाद और हर घर नल से जल के दावों के बीच, क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि देश में कोई ऐसा कोना है जहां इंसान और जानवर एक ही गड्ढे का पानी पीते हैं।