दतिया नगर: नगर पालिका में पानी पर राजनीति: टंकी न बनने पर पार्षद ने उतारी शर्ट, आमसभा में हंगामा
दतिया नगर परिषद की बुधवार को आयोजित आमसभा हंगामेदार रही, जिसमें शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर पार्षदों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। बैठक में पानी की किल्लत, अवैध नल कनेक्शन, अधूरे विकास कार्य और खराब बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद ब्रजेश यादव ने अपने क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या को उठाते हुए परिषद को घेरा।