मुगलसराय: मुगलसराय में अतिक्रमण पर प्रशासन ने किया बड़ा एक्शन, सड़क और फुटपाथ से हटाया कब्जा
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में अवैध आज सोमवार दोपहर 01 बजे अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस और नगर पालिका ने संयुक्त अभियान चलाया। एसपी चंदौली आकाश पटेल के निर्देश पर सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। सीओ यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा सड़क पर दुकान लगाने पर सामान जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।