#अखिलेश यादव ने #संविधान को लेकर #भाजपा पर #साधा निशाना, बोले- देश #संविधान से चलेगा
#लखनऊ
#समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के अपमान और संविधान की अवमानना के लिए भाजपा और उसके सहयोगी समय-समय पर तरह-तरह के तर्क देते रहते हैं।
#अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान को बदलने या खत्म करने की साजिश करने वाले लोग यह कहते हैं कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान लिखा ही नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों ने संविधान को कभी स्वीकार नहीं किया। उनके अनुसार संविधान समानता और सामाजिक न्याय की बात करता है और वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा करता है।
#उन्होंने कहा कि संविधान से मिला आरक्षण आज भी सामाजिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के लिए महत्वपूर्ण है। अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान सकारात्मक परिवर्तन का मजबूत दस्तावेज है और देश का भविष्य संविधान की रक्षा से जुड़ा है।
#उन्होंने कहा कि देश में नया नारा “जय जवान, जय किसान, जय संविधान” होना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि देश संविधान से चलेगा, किसी अन्य विधान से नहीं। उन्होंने दोहराया कि “संविधान था, संविधान है और संविधान रहेगा।”
#AkhileshYadav #SamajwadiParty #Constitution #DrBRAmbedkar #PDA #SocialJustice #Reservation #Lucknow #UPNews #PoliticalNews