#अखिलेश यादव को #भेंट की गई उत्तराखंड से जुड़ी #पुस्तक, गैरसैंण राजधानी का मुद्दा उठा
#लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में मंगलवार को उत्तराखंड के समाजवादी नेता एवं राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्य नारायण सचान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपनी लिखित पुस्तक ‘कौशिक समिति की रिपोर्ट एवं उत्तराखंड के सवाल’ भेंट की। इस दौरान डॉ. केपी सिंह द्वारा संपादित ‘चौधरी चरण सिंह स्मृति ग्रंथ’ भी अखिलेश यादव को भेंट किया गया।
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण की जो नींव नेताजी ने रखी थी, यह पुस्तक उसका दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिन तीन राज्यों का गठन किया था, उनमें उत्तराखंड ऐसा राज्य है जिसकी अपनी स्थायी राजधानी नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के संघर्ष को तेज किया जाएगा, ताकि वहां के पिछड़े वर्ग के लोगों को न्याय मिल सके।
डॉ. सत्य नारायण सचान ने कहा कि यदि केंद्र सरकार 24 अगस्त 1994 को उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव को उत्तराखंड राज्य के गठन के समय स्वीकार कर लेती, तो गैरसैंण राजधानी होती। उनके अनुसार इससे पलायन रोकने और रोजगार सृजन में भी मदद मिलती।
#AkhileshYadav #SamajwadiParty #Uttarakhand #Gairsain #SocialJustice #ChaudharyCharanSingh #SPNews #Lucknow #UPNews