सागर नगर: विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, भाजपाइयों के साथ होली गीतों पर झूमे विधायक
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 तक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के लोग और भाजपाई शामिल हुए। मिलन समारोह में लोगों ने खूब रंग गुलाल उड़ाया, डीजे और ढोल नगाडो की थाप पर जमकर झूमे। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन और जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने फाग गीत गाए जिनपर भाजपाई थिरकते नजर आएं।