सागर नगर: डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में होलिका दहन, कुलपति ने लगाया रंग-गुलाल
सागर के डॉक्टर हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार रात 9:00 बजे होलिका दहन हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता ने पूजा अर्चना की। विश्वविद्यालय के सभी स्टाफ और जिले वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।